बांका में अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

BANKA : बांका जिला के अमरपुर एवं फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बिलाशी डैम से महज 500 मीटर दूरी पर एक अज्ञात शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वही ग्रामीणों ने बताया की दो थाना क्षेत्र होने के कारण प्रशासन को सूचित करने बावजूद भी अभी तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
अमरपुर पुलिस का कहना है की वह क्षेत्र मेरे थाना क्षेत्र में नहीं है। वहीँ ग्रामीणों के बताया की शव की पहचान नहीं हो पा रही है। कारण यही है की सीमा विवाद को लेकर लेकर अब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।
हालाँकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है की डैम के पास शव कहाँ से आया है। पुलिस के जांच के बाद ही इस बात का पता चल पायेगा की शख्स की हत्या की गयी है या किसी दुर्घटना में उसकी मौत हुई है।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट