महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली शिव की बारात, विभिन्न रंगों-गुलाल से बारातियों का हुआ जगह-जगह स्वागत

NAWADA : नवादा जिलेभर में महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार  नवादा व प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं विलपत्र, चंदन, अछत एवं फल फूल के अलावे गेंहू की बाली, आम का मंजर, धतूरा का फल एवं फूल आदि से शिव पार्वती की आराधना किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखण्ड एवं नगर के कई स्थानों पर शिव पार्वती विवाहोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस क्रम में स्थानीय बाजार के बुढ़वा महादेव मन्दिर से शिव की भव्य बारात निकली। 

मौके पर सैकड़ों शिव भक्त हर हर महादेव का जयघोष करते विभिन्न रंगों का गुलाल उड़ाते एवं नाचते गाते बारात के साथ साथ चल रहे थे। ढोल, बाजा, डीजे, बैंड के अलावा बाजार का कई युवा भूत बैताल का मुखौटा लगाकर भक्ति भावना में लीन बारात के साथ चल रहे थे। 

गुमटी रोड स्थित  बुढ़वा महादेव मंदिर से बारात निकलकर मेन रोड होकर उतर बाजार, देवी स्थान के अलावे बाजार के विभिन्न मुहल्ले होते हुए  स्टेशन रोड तथा पुनः मेन रोड से थाना चौक, सूर्य मन्दिर तक पहुंचा। बाद में मुड़लाचक देवी स्थान का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचा। जहां देर रात तक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना उपरांत शिव पार्वती विवाहोत्सव सम्पन्न कराया गया। 

इस दौरान ठेरा के टतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में संपूर्ण रात शिव विवाहोत्सव का कार्यक्रम चलता रहा। जबकि प्रखंड के कुटरी का प्राचीन शिव मंदिर, मकनपुर ठाकुरबाड़ी, कोचगांव, शाहपुर, संगमा आदि गांव समेत विभिन्न गांव स्थित शिवालयों से शिव की बारात निकल शिव विवाहोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। 

महाशिवरात्रि को ले महिला, पुरुष, बच्चे, युवक युवतियां उपवास के साथ भोले नाथ को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर सुख शांति व आरोग्य जीवन की कामना की।

REPORT - AMAN SINHA