बलिया में स्टेज शो के दौरान पत्थर फेंकने के बाद गायक पवन सिंह को लगी हल्की चोट, कहा पवन को कोई नहीं रोक सकता...

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। जिससे पवन सिंह की हल्की चोट लग गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गाँव में एक व्यक्ति के घर पर बहुभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें पवन सिंह पहुंचे थे।

 

उनके साथ साथ अभिनेत्री अंजना सिंह और डिंपल सिंह भी पहुंचीं थीं। पवन सिंह को देखने के लिए इलाके के लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इसी बीच पवन सिंह स्टेज पर आये। जिनसे कुछ लोगों ने फरमाइशी गीत गाने को कहा। जिसके बाद कार्यक्रम में हंगामा होने लगा। 

इसी बीच किसी ने स्टेज पर मौजूद पवन सिंह पर पत्थर चला दिया। जो सीधे जाकर पवन सिंह के मुंह पर लग गया। उन्हें हलकी चोट लग गयी। इसके बाद पवन सिंह आग बबूला हो गए। पत्थर उठाकर उन्होंने कहा की इतने चाहनेवालों के बीच दुश्मन कौन है। 

उन्होंने कहा की पवन को कोई रोक नहीं सकता। लोगों का प्यार जिन लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्हीं लोगों ने ऐसी हरकत की है। उन्हें चोट लग जाती तो कई लोगों का पैसा फंस जायेगा। इसके बाद आक्रोशित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।