जन विश्वास यात्रा के दौरान शिवहर में गरजे तेजस्वी यादव, कहा राजद केवल ‘माय’ नहीं ‘बाप’ की भी पार्टी है

SHEOHAR : शिवहर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की जन विश्वास यात्रा मेरा राजनीतिक इंश्योरेंस है। एक बार फिर से इंश्योरेंस करा दीजिए की मै फिर से चलता रहूँ। शिवहर विधायक चेतन आनंद पर नरम रुख दिखाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की जनता उनसे सवाल करेंगी। सभा में लोगों से की अपील करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा की आप लोग पटना आइए, लालू जी आप लोगों को पटना में मिलेंगे। एक बार पटना में रगड़ा रगाड़ी हो जाय तो बात बन जायेगी।

सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा की कुछ लोग कहते हैं की राजद माय की पार्टी है। हम कहना चाहते हैं माय के साथ साथ बाप की पार्टी है। उन्होंने कहा की B से बहुजन A अगड़ा A आधी आबादी P से पुअर। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार पुराने ख्यालात के है। उनका कोई विजन नही बस इधर उधर करते रहते है। 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान आज शिवहर पहुंचे। जहां उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा की सीएम बोलते थे की बीजेपी का कब्जा हो गया। अब उन्ही पर कब्जा हो गया। नीतीश कुमार बोलते थे की मर जाएंगे मिट जाएंगे बीजेपी में नही जाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा की जिस दिन पटना आपलोग आ जाइयेगा ये लोग का पतन शुरू हो जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि हमने जो रोजगार और नौकरी की लकीर खींची है। अब देश में कोई भी नेता हो, कोई भी सरकार हो। मेरा देखा देखी कर रही है। अब वो नौकरी की बात करेगी। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है। लेकिन वो 9 बार शपथ ले चुके हैं और एक कार्यकाल में तीन बार। 

तेजस्वी ने कहा कि हम तो पीएम मोदी को भी चैलेंज करते हैं कि क्या वो नीतीश कुमार की गांरटी लेंगे कि फिर से पलटेंगे की नहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पुराने खयालात के हैं। कोई विजन नही है। कोई नई सोच नही रह गई बिहार में बिहार को आगे ले जाने के लिए। न कोई विजन है न गठबंधन बदलने का रीजन है। इधर से उधर उधर से इधर हो क्या रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जो वादे किए वो 17 महीनों के कार्यकाल में पूरे भी किए। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश भर में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग मुद्दे की बात नही करते हैं। उन्होंने कहा की दस साल में मोदी जी ने क्या किया ये लोग केवल जुमला पार्टी है। 

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट