पूर्व डीजीपी की अध्यक्षता वाली केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने एक कमरे में संचालित कंपनी को दिया सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर छापने का ठेका, पुलिस ने बताया कौन था मास्टर माइंड
PATNA : पिछले साल अक्टूबर में बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि कैसे इस पूरे मामले में पूर्व डीजीपी की अध्यक्षता वाली केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने लापरवाही से ऐसी कंपनी को परीक्षा के पेपर प्रिटिंग करने का कांट्रेक्ट दे दिया, जिसका कोई स्थायी एड्रेस नहीं है और एक कमरे में संचालित होता था। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि कैस उस कंपनी ने प्रिंटिंग का काम खुद न कर उसे सौंप दिया, जिसके मालिक पर यूपीपीएसी के एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपरलीक के आरोप थे। साथ ही पुलिस ने बताया है कि इस पूरे पेपरलीक का मास्टर माइंड संजीव मुखिया हैं. यह वही संजीव मुखिया है, जिन पर नीट परीक्षा के पेपर लीक का आरोप है।
कोलकात्ता की कंपनी को दिया कांट्रेक्ट
पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों की प्रिंटिंग, पैकेजिंग एवं जिला कोषागार में सुरक्षित पहुँचाने के लिए कोलकता स्थित Caltex Multiventure Pvt. Ltd. नाम की कंपनी के साथ एकरारनामा कर कार्यादेश दिया गया था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि Caltex Multiventure Pvt. Ltd. एक Shell कम्पनी है। जब इस कम्पनी का पंजीकृत कार्यालय जिस पता पर पाया गया, वहाँ पर एक कमरे के अतिरिक्त कोई अन्य स्थापना नहीं थी और ना ही इस पते पर इस कम्पनी का कोई कर्मी कार्यरत था।
18 लाख बच्चों के भविष्य से हुआ खिलवाड़
सिपाही भर्ती परीक्षा में 18 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। परन्तु दिनांक-01.10. 2023 को आयोजित परीक्षा की दोनों पालियों में परीक्षा प्रारम्भ होने की निर्धारित अवधि से कई घंटे पूर्व ही, परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) विभिन्न Social Media Platforms पर वायरल हो गई. जिसके परिणामस्वरूप, दिनांक 02.10.2023 को दिनांक 01.10.2023 की आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया
सिपाही भर्ती परीक्षा में
सिपाही के रिक्त पदों की बहाली होनी थी, इसके लिए दिनांक-01.10.2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसके अतिरिक्त दिनांक 07.10.2023 एवं 15.10.2023 को इस परीक्षा का अयोजन होना था। इस परीक्षा में कूल 18 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। परन्तु दिनांक-01.10. 2023 को आयोजित परीक्षा की दोनों पालियों में परीक्षा प्रारम्भ होने की निर्धारित अवधि से कई घंटे पूर्व ही, परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) विभिन्न Social Media Platforms पर वायरल हो गई. जिसके परिणामस्वरूप, दिनांक 02.10.2023 को दिनांक 01.10.2023 की आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया एवं दिनांक 07.10.2023 एवं 15.10.2023 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया।
पेपरलीक करानेवाली कंपनी को दिया ठेका
अनुसंधान के क्रम में पता चला कि इस कम्पनी का अपना कोई भी प्रिंटिंग प्रेस, वेयर हाउस या लॉजिस्टिक व्यवस्था नहीं है। इस कम्पनी ने ये सभी कार्य स्वयं न कर Blessing Secured Press Pvt. Ltd. नामक कम्पनी को ऑउटसोर्स कर दिया, जो कि गिरफ्तार अभियुक्त श्री कौशिक कर की कम्पनी है। उल्लेखनीय है कि कौशिक कर पूर्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा संचालित एल०टी० ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लीक से संबंधित प्रतिवेदित चोलापुर (वाराणसी) थाना कांड सं0-172/2019 तथा विधान नगर (कोलकता) थाना कांड सं0-144/2018 के अभियुक्त रहे है। इसी प्रकार इस कम्पनी का नाम अरूणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा के लीक में भी आया है, जिसमें इस कम्पनी के कर्मी दिलीप साहा को तत्कालीन अरूणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ वर्ष 2022 में सहायक अभियंता परीक्षा लीक मामले में जेल भेजा गया था।
दूसरी कंपनी के नाम से कर रहा था काम
गिरफ्तार अभियुक्त श्री कौशिक कर के द्वारा अपना एवं अपनी कम्पनी Blessing Secured Press Pvt. Ltd. का नाम पूर्व में पेपर लीक काण्डों से संबंधित रहने के कारण Caltex Multiventure Pvt. Ltd. नामक एक Shell कम्पनी का पंजीकरण वर्ष 2021 में किया गया, जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त श्री कौशिक कर के द्वारा अपनी पत्नी को निदेशक बनाकर Initial Paid up Capital लगाया गया एवं अपनी मूल कम्पनी Blessing Secured Press Pvt. Ltd. के कर्मियों क्रमशः सुमन बिस्वास संजय दास तथा अपने मार्केटिंग कनसलटेन्ट श्री सौरभ बंदोपाध्याय को एक सुनियोजित योजना के तहत Caltex Multiventure Pvt. Ltd. का निदेशक बनाया गया। इस संबंध में Registrar of Companies कोलकता एवं कम्पनी के Chartered Accountant से सभी संबंधित अभिलेख प्राप्त किये गये हैं।
एकरारनामा का किया उल्लंघन
कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना के द्वारा किये गये एकरारनामा एवं कार्यादेश में प्रश्न पत्र की प्रिटिंग, पैकेजिंग एवं जिला कोषागार तक प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री पहुँचाने की जिम्मेवारी केवल Caltex Multiventure Pvt. Ltd. को दिया गया था, परन्तु प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग एवं पैकिंग का काम आपराधिक षड्यंत्र के तहत अनूचित लाभ लेने के लिए Blessing Secured Press Pvt. Ltd. के द्वारा कराया गया था, जबकि एकरारनामा एवं कार्यादेश की शर्तों में Outsourcing/Subletting का कोई प्रावधान नहीं था।
प्रश्न पत्र को बिना सील किए पटना की जगह कोलकाता भेजा
पुलिस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पत्ता चला है कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना से संबंधित प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामाग्रियों को प्रेस से जिला कोषागारों तक सीधे परिवहन करना था, परन्तु बिना मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) का अनुपालन किये खुली गाड़ियों में बिना सील लॉक एवं बिना सुरक्षा कर्मी के प्रेस से D.P. World Express Logistic Pvt. Ltd. के कोलकात्ता स्थित वेयर हाउस में भेजा गया।
फिर प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामाग्रियों के जिला कोषागारों में न पहुँचाकर, पटना स्थित D.P. World Express Logistic Pvt. Ltd. के पटना स्थित वेयर हाउस में अनलोड किया गया था। फिर वहाँ से जिला कोषागारों में गोपनीय सामाग्रियों को भेजने के लिए Zenith Logistic and Express Pvt. Ltd. को Outsource कर दिया गया। इस तरह Chain of Custody का निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुपालन नहीं किया गया होना पाया गया है।
मोतिहारी जानेवाली गाड़ी पटना पहुंची, संजीव मुखिया की हुई इंट्री
अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि प्रश्न पत्रों को ट्रांसपोर्ट करने वाली गाड़ियाँ जिला कोषागारों में जाने के क्रम में कई जगह रुकते हुए पहुंची है, जिनके जी पी एस लॉग की मोनिटरिंग नहीं किया गया। मोतिहारी जिला ले जाने वाली गाड़ी D.P. World Logistic and Express Pvt Ltd के पटना स्थित Warehouse में लोड होने के बाद लगभग 6 घंटे से ज्यादा समय तक पटना में रुकी, जहाँ संजीव मुखिया के संगठित पेपर लीक गिरोह के सदस्यों के द्वारा Zenith Logistic and Express Pvt. Ltd. के मुन्शीयों रमेश कुमार एवं राहुल पासवान के साथ आपराधिक षड्यंत्र के तहत नौकरी एवं पैसों का प्रलोभन देकर मोतिहारी जिला ले जाने वाली गाडी के बक्सों एवं इनवैलप को खोल कर परीक्षा से चार दिन पूर्व ही प्रश्न पत्रों को प्राप्त कर लिया गया।
प्रश्न पत्रों की फोटो खीचने के पश्चात, इन पत्रों को सॉल्व किया गया एवं अभ्यर्थियों से पैसा लेकर इनकी उत्तर कुंजीयों को उपलब्ध करवाया गया। यह उत्तर कुंजीयों परीक्षा के दिन वायरल हो गई। इस संबंध में D.P. World Express Logistic Pvt. Ltd. के पटना स्थित वेयर हाउस में लगे सी०सी० टी०वी० के फुटेज एवं जिला कोषागारों तक पहुँचाने वाले Zenith Logistic and Express Pvt. Ltd. के गाड़ियों में लगे जी०पी०एस० के लॉग तथा चालको के मोबाईल नं० के सीडीआर का विश्लेषण कर साक्ष्य प्राप्त किये गये हैं।
जेनिथ लॉजिस्टिक्स के मुंशियों ने किया कमाल
अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि Zenith Logistic and Express Pvt. Ltd. के दोनों मुन्शी रमेश कुमार एवं राहुल पासवान जो D.P World Express Logistic Pvt. Ltd. के पटना स्थित वेयर हाउस से मोतिहारी जिला के प्रश्न पत्रों को अपनी गाड़ी में लोड करावाये थे, यह दोनों मुन्शी स्वयं भी केन्द्रीय सं0-172/2019 तथा विधान नगर (कोलकता) थाना कांड सं0-144/2018 के अभियुक्त रहे हैं। इसी प्रकार इस कम्पनी का नाम अरूणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा के लीक में भी आया है, जिसमें इस कम्पनी के कर्मी दिलीप साहा को तत्कालीन अरूणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ वर्ष 2022 में सहायक अभियंता परीक्षा लीक मामले में जेल भेजा गया था।
संजीव मुखिया ने दस दिन तक की रेकी
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना, सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र तथा अन्य गोपनीय सामग्रियों प्रिंटिंग करने वाले एजेंसी तथा उनको इस कार्य में कच्ची सामग्री देने वाली कम्पनियों की रेकी करने के उद्देश्य से ये 10 दिन पूर्व से ही संजीव मुखिया अपने गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ कोलकत्ता में रूका हुआ था, जहाँ से Caltex Multiventure Pvt. Ltd. को प्रश्न पत्र पैक करने के लिए Envelope आपूर्ति करने वाली एजेंसी तथा Single Use Seal Lock, आपूर्ति करने वाली कंपनी, प्रश्न पत्र को परिवहन करने वाली ट्रांसपोर्ट की विवरणी इस गिरोह के द्वारा प्राप्त की गई। इसका साक्ष्य एकत्रित किया गया है।
पता चला है कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना, सिपाही भर्ती परीक्षा के साथ एकरारनामा करने वाली कंपनी Caltex Multiventure Pvt. Ltd. के निदेशक एवं गिरफ्तार अभियुक्त, श्री सुमन बिस्वास एक अन्य कम्पनी S.S Enterprise के भी निदेशक हैं। यह कम्पनी Caltex Multiventure Pvt. Ltd. एवं Blessing Secured Press Pvt. Ltd. को कागज आपूर्ति का काम करती है। इस कम्पनी के खातों के विश्लेषण से संजीव मुखिया के गिरोह के दो प्रमुख सक्रिय सदस्यों के परीक्षा के पूर्व हुई Electronics Transcations Action के माध्यम से प्रश्न पत्र को लीक करवाने हेतु Money trail को स्थापित किया गया है।
अनुसंधान के क्रम में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना, सिपाही भर्ती परीक्षा के स्ट्रॉग रूम से मोतिहारी जिला के परीक्षा केंद्रों में भेजे गये tampered बक्सों को चिन्हित कर जब्त कर लिया गया है एवं इसका सत्यापन Caltex Multiventure Pvt. Ltd. को इस परीक्षा से संबंधित बॉक्स आपूर्ति करने वाले विशेषज्ञ सह आपूर्तिकर्ता से भी करा लिया गया है।
07 अभियुक्तों को रिमाण्ड पर लिया गया है, जिनकी विवरणी निम्न प्रकार है:- निम्नांकित अभियुक्तों को दिनांक-26.06.2024 को गिरफ्तार कर दिनांक-27.06.2024 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
1. श्री कौशिक कुमार कर, पिता सुनिल चन्द्र कर, पता-लक्ष्मीनाथ नगर, इचापुर, नबावगंज नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल,
2. सौरभ बंदोपाध्याय पिता-एस० के बंदोपाध्याय, पत्ता-एस०आई०एम० 103 प्रभात चौरहा के पास सेक्टर-आई, जानकीपुरम, लखनउ, (उत्तर प्रदेश),
3 . सुमन बिस्वास, पिता-स्व० शम्भु बिस्वास, मेन रोड इस्ट, न्यू बैरकपुर, कोलकाता, 4. संजय दास पिता-नेटाई दास, पता-325 नोआपारा रोड, वाईलेन गुरुलिया, नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल, सभी निदेशक Caltex Multiventure Pvt. Ltd. Kolkata
इससे पूर्व इस काण्ड में संजीव मुखिया गिरोह के तीन सदस्यों क्रमशः 1. अश्विनी रंजन उर्फ सोनी पित्ता-अविनाश कुमार सा०-साठोपुर, थाना-दीपनगर, जिला-नालंदा, 4. जिला-नालंदा, 2. विक्की कुमार पिता-नरेन्द्र प्रसाद, सा०-शाहपुर बलवा, थाना-नगरनौसा, 3. अनिकेत उर्फ बादशाह पिता भगवान सिंह सा०+थाना-नटवार, जिला-रोहतास को दिनांक-05.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस काण्ड में पूर्व में BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा लीक से संबंधित आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-06/2024 में गिरफ्तार निम्नांकित अभियुक्तों, क्रमशः 1. डॉ० शिव कुमार, 2. प्रदीप कुमार, 3. सुमित कुमार, 4. अभिषेक केशरी, 5. संदीप पासवान उर्फ बल्ली 6. राहुल पासवान (Zenith Logistic and Express Pvt. Ltd. के मुंशी) एवं 7. रमेश कुमार (Zenith Logistic and Express Pvt. Ltd. के मुंशी) को इस काण्ड में रिमांड पर लिया गया है।
इस प्रकार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक से सम्बंधित संगठित गिरोह के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई में अबतक कुल 75 काण्डों में 207 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है तथा त्वरित करवाई करते हुए शेष बचे अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस काण्ड में संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है, जिस पर वर्तमान में BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-3.0 (आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या-06/24) एवं NTA NEET UG परीक्षा पेपर लीक काण्ड (शास्त्रीनगर थाना काण्ड संख्या-358/24) में संबंधित न्यायालय से दोनों काण्डों में अग्रिम जमानत की सुनवाई के क्रम में गिरफ्तारी पर रोक का आदेश पारित है, उसपर अग्रतर कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।