दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी एससी,एसटी,ओबीसी, ईबीसी के आरक्षण बढ़ाने पर सुनवाई, अब कल फिर होगी सुनवाई
PATNA : पटना हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा एससी,एसटी,ओबीसी,ई बीसी श्रेणियों की आरक्षण सीमा पचास फीसदी से बढ़ा कर 65 फीसदी आरक्षण देने पर सुनवाई लगातार दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। इस मामलें पर कल 6 मार्च,2024 को सुनवाई होगी। बता दें कि चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन की खंडपीठ गौरव कुमार व अन्य की जनहित याचिकायों पर सुनवाई कर रही है।
9 नवंबर,2023 को राज्य सरकार ने एक कानून ला कर आरक्षण की सीमा बढ़ा दी थी।पिछली सुनवाई में पटना हाईकोर्ट ने इसे चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।
साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार का इस मामलें पर जवाब भी देने का निर्देश दिया था।इन मामलों पर पुनः कल सुनवाई की जाएगी।