मुंडन संस्कार के लिए बाहर गया था पूरा परिवार, यहां चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर, लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

PATNA : राजधानी में चोरी की बड़ी वारदात को शातिर अपराधियों ने अंजाम दिया है। जिसमें घर को पूरी तरह से इत्मीनान से खंगाल डाला है। मामला पटना के फूलवारी थाना क्षेत्र के सहाय मेंशन अपार्टमेंट के बंद पड़े फ्लैट संख्या 204 का है ।जिस फ्लैट के रेंटर प्रकाश  ठाकुर अपने भगिना के मुंडन के लिए परिवार के साथ फ्लैट में ताला लगा कर गए थे जहां सोमवार की तड़के सुबह लगभग 3 बजे तीन की संख्या में हथियार लेकर आए चोरी ने सरिए और कर्टर से फ्लैट का मेन गेट का ताला तोड़ा और दरवाजे को लॉक के साथ उखाड़ अंदर दाखिल हुए और महज चंद मिनटों में घर के कीमती सामानों को खंगाल लाखो की चोरी कर ली है। पीड़ित फ्लैट रेंटर प्रकाश ठाकुर सचिवालय में कार्यरत हैं जिनके घर को चोरों ने खंगाल दिया है ।

CCTV में कैद हुए शातिर चोर हथियार के साथ

बताया जा रहा है कि फुलवारी थाना क्षेत्र के सहाय मेंशन अपार्टमेंट में पहले  भी कई चोरी की घटनाएं हुई है जिसकी सुध लेने वाला कोई है है। अपार्टमेंट के फ्लेटियर की माने तो यहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है। वहीं चोरों ने घटना को अंजाम देने के पहले अपार्टमेंट की रेकी की आस पास के फ्लैट के मेन गेट को लॉक कर दिया था।जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई है।

 फुटेज में शातिर चोर हाथो में हथियार लेकर फिल्मी अंदाज में इधर उधर देखते और घूमते  नजर आ रहा है। तीन की संख्या में शातिर चोरों की भनक एक फ्लैट ओनर को लगी, किसके बाद वे फरार हुए है। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मुआयना किया है। वहीं पडोस के रहने वाले के द्वारा पीड़ित को फोन पर चोरी होने की सूचना दी गई है। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कर आगे की करवाई मे पुलिस जुट गई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट