पाकिस्तानी आतंकियों के लिए काम कर रहे थे भारत के ये पुलिस वाले, आईएसआई से जुड़े हैं तार...

DESK: जम्मू कश्मीर में बीते दिनों कई आतंकी हमले सामने आए। जिसमें कई जवान शहीद हो गए। जम्मू कश्मीर में लगातार जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी कड़ी में आतंकी फंडिंग से जुडे़ एक बडे रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में ड्रग्स बेचकर आतंकियों की मदद करने वाले 6 सरकारी अधिकारियों का नाम सामने आया है। इन अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। 

पाचं सरकारी अधिकारियों में पांच पुलिसकर्मी और एक शिक्षक शामिल है। जांच में पता चला है कि ये सभी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के आईएसआई के एक नार्को टेरर नेटवर्क के हिस्सा थे। मिली जानकारी अनुसार सभी अधिकारी जम्मू कश्मीर में ड्रग्स के अवैध कारोबार में मदद करते थे। वहीं इस कारोबार से मिली फंड का इस्तेमाल पाकिस्तान के आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए करते हैं। 

आरोपियों की पहचान कॉन्स्टेबल फारूक अहमद शेख, कॉन्स्टेबल खालिद हुसैन शाह कन्स्टेबल रहमत शाह, कन्स्टेबल इर्शाद अहमद चाकू, कॉन्स्टेबल सैफ दीन और सरकारी सिक्ष नजम दीन के तौर पर की गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के आर्टिकल 311 (2) का इस्तेमाल करते हुए इन सभी को तत्काल सेवा से हटा दिया है।

बता दें कि संविधान में इस आर्टिकल के तहत प्रावधान है कि अगर कोई देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है तो राष्ट्रपति या फिर राज्यपाल उसे बिना किसी जांच के तत्काल सेवा से हटा सकते हैं। वहीं 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब तक 70 सरकारी कर्मचारियों को इसी तरह के आरोपों के चलते बर्खास्त किया जा चुका है।