जदयू के इस विधायक को मिल सकती है विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, नीतीश कुमार ने मिलने के लिए बुलाया

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद से महेश्वर हजारी के इस्तीफे के बाद नए उपाध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच सदन के इस महत्वपूर्ण पद के लिए जदयू के नरेंद्र नारायण यादव का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

सीएम नीतीश ने की मुलाकात

बुधवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही समाप्त हुई, इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से कुछ बातें की. इसके बाद सभा के सचिव नजदीक आये. फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और जरुरी निर्देश दिए। जिसके बाद तय हो गया की वे ही उपाध्यक्ष बनेंगे। बताया जा रहा है कि कल उनका नामांकन होगा और शुक्रवार को चुनाव होगा।

बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं नरेंद्र यादव

नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2005 से 2015 तक ग्रामीण विकास, पंचायती राज, राजस्व, योजना विकास, विधि विभाग के कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्य किया। फिलहाल, वह मधेपुरा के आलमनगर से जदयू के विधायक हैं।