पटनासिटी में अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधी पकड़ाए, देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद

PATNACITY : बीती रात पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधी पकड़े गए है।पुलिस ने यह कारबाई बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर की है। 

आलमगंज थाना क्षेत्र के निम की भट्ठी के पास से इन तीनों अपराधियो को  पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो चॉपर, दो मोबाइल के साथ पकड़ा है। हालांकि दो अपराधी भागने में सफल रहे।

फिलहाल जो तीनों अपराधी पकड़े गए हैं, उनका नाम क्रमशःमोहमम्द शाहबाज़, सलाउद्दीन, प्रमोद कुमार हैं। जिनके आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

REPORT - RAJNISH KUMAR