बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का ट्रांसफर, एक अनुमंडल में नए SDO की पोस्टिंग, सूची देखें....

PATNA: नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. एक अनुमंडल में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग की गई है. अविनाश कुमार पकड़ीदयाल के एसडीओ बनाए गए हैं. एडीएम जमुई विजय कुमार रो अपर समाहर्ता  लोक शिकायत भोजपुर बनाए गए हैं. 

वहीं, विधु भूषण चौधरी को  संयुक्त सचिव सूचना एवं जन संपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सुभाष चंद्र मंडल को एडीएम जमुई के पद पर पदस्थापित किया गया है. राजीव रंजन को उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पोस्टिंग की गई है.