BIHAR NEWS : बहन के ससुराल जा रहे चाचा भतीजा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : जिले में आज सड़क दुर्घटना में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रविवार की दो युवक अपनी बहन से मिलने के लिए लखमोहना गांव जा रहे थे।
उसी दौरान अकबरपुर थाना क्षेत्र के पंचगाँव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही दोनों युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत इसकी जानकारी अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार को दी गई। जहां घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया हैं।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि घटनास्थल पर दोनों शव.की पहचान नहीं की गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार वाले की खोजबीन की गई। जहां युवक की खोजबीन के दौरान पहचान कर ली गई है।
मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के जैनपुरा गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार के पुत्र ऋषि कुमार व संतोष सिंह का पुत्र नीकुश कुमार के रूप में हुई है। पहचान होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट