उर्मिला प्रताप सुपर-30 की जांच परीक्षा 15 जनवरी को, जल्दी करें आवेदन... नीचे दिये गये लिंक पर भी भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म
पटना. मेधावी एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों के उच्चतर शिक्षा पाने के सपने को साकार कर रहे उर्मिला प्रताप सुपर-30 की जांच परीक्षा 15 जनवरी 2023 को होगी। उर्मिला प्रताप सुपर-30 में IIT और मेडिकल की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है। इसके लिए अभ्यर्थी 14 जनवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरा जा सकता है।
उर्मिला सिंह प्रताप धारी सिन्हा फाउंडेशन के ट्रस्टी ए.डी. सिंह जो राज्यसभा सांसद हैं। उनके द्वारा प्रायोजित उर्मिला प्रताप सुपर 30 वर्ष 2015 से जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रों के आईआईटी एवं मेडिकल में पढ़ने के सपने को साकार कर रहा है। छात्रों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। 2023 में यह परीक्षा 15 जनवरी को होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इस लिंक पर https://forms.gle/afN1NZcLjuisW8dw8 क्लिक कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए वे अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, जो 2023 में किसी भी बोर्ड से दसवी की परीक्षा दे रहे हो या दसवी की परीक्षा पास कर चुके हो। अभ्यर्थी मो. न. 8210568922 या 7319880976 इस पर भी संपर्क कर सकते हैं।