Bihar News : मधुबनी में स्कूल के हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्र की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई से हत्या का आरोप, फरार हुआ आरोपी शिक्षक

Bihar News : मधुबनी में स्कूल के हॉस्टल में 12 वर्षीय छात्र

MADHUBANI : जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है  और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया  है। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। 

हर पहलु पर जांच 

पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही बड़ा खुलासा होने की संभावना है। मृतक बच्चे की पहचान विकेश कुमार महतो के रूप में हुई है। जो लक्ष्मीपुर चौक के पास स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार को  स्कूल प्रबंधन के कुछ लोग बच्चे को स्थानीय पीएचसी मधेपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अंजूम हाशमी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का गंभीर आरोप:

घटना की सूचना मिलते ही भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ पंचायत स्थित सुंदरी गांव से परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने स्कूल संचालक पर बच्चे की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। मौके पर मधेपुर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे। 

जांच में जुटी पुलिस

थाना अध्यक्ष ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। अब देखना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आप आती है बच्चे की मौत का कारण क्या है।

राजकुमार झा की रिपोर्ट