स्कूली छात्रों को लेकर जा वाहन भीषण हादसे का शिकार, चार छात्रों की मौत, छह अन्य घायल
DESK. स्कूली छात्रों को लेकर जा रहे एक वाहन के मंगलवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौत हो गई है. पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे चार छात्रों की मंगलवार को उस समय मौत हो गई, जब वे जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। यह हादसा शाहजहांपुर जिले में हुई है. पुलिस ने बताया कि छात्र परीक्षा देने के लिए कार से जैतीपुर के एक स्कूल जा रहे थे उसी समय यह दुर्घटना हुई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने बताया कि जरावाव गांव के पास वाहन एक पेड़ से टकराकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि अनुराप खुश्वाहा (15), अनुराग श्रीवास्तव (14), प्रतिष्ठा मिश्रा (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहिनी मौर्य (16) की अस्पताल में मौत हो गई। घायल हुए छह अन्य लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
10 लोगों की मौत : इसके पहले यूपी में हुए एक अन्य हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. एक भीषण सड़क हादसे में मंगलवार तड़के बलिया के बैरिया इलाके में एक पिकअप वैन दो अन्य वाहनों से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के बलिया में हुए इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना बैरिया के सुघर छपरा मोड़ पर देर रात करीब ढाई बजे घटी है. हादसे में मृतकों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रंजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (9), राज गुप्ता (11) और राजेंद्र गुप्ता (50) के रूप में हुई। घटना में मरने वालेअन्य व्यक्ति की पहचान की जा रही है.
लिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। हादसे में कारणों की जांच की जा रही है. साथ ही परिजनों को इसकी सूचना की गई है.