हिन्दू राष्ट्र का बैनर लगाने के मामले में विहिप नेता मधुकर गिरफ्तार, लंबी पुछताछ के बाद पुलिस ने जमानत पर छोड़ा

DARBHANGA. जिले के मौलाजंग मुहल्ले में नव वर्ष के दिन हिन्दू राष्ट्र का बैनर लगाने के मामले में विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर को लहेरियासराय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  जिला मंत्री की गिरफ्तारी शांति समिति के बैठक के तुरंत की गई। जिसके बाद पुलिस ने राजीव से प्रकाश से लंबी पुछताछ के बाद छोड़ जमानत पर रिहा कर दिया।  

दरअसल, जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब जिला शांति समिति के बैठक में राजीव मधुकर ने भाग लिया। बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही मधुकर बाहार निकलें, वैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस बात की पुष्टि खुद दरभंगा SSP अवकाश अमित कुमार ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात उन्हें पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा की 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर सड़क पर टांगा गया, चैती दुर्गा पूजा, रमजान तथा छठ का समय चल रहा है। अन्य धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। उसके बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद चार लोग के विरुद्ध नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर को अरेस्ट कर लिया गया है। लेकिन शुक्रवार की देर रात बांड बनाकर उन्हें छोड़ दिया गया है। 

बताते चलें कि लहेरियासराय थाना अंतर्गत मौलागंज दुर्गा मंदिर के पास सड़क के बीच बीते गुरुवार को दिन 10 बजे सुबह में दो झंडा लगाया गया। जिस पर हिंदू राष्ट्र लिखा हुआ था। जिसे कुछ संगठन के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके कुछ ही घंटे बाद ट्विटर अकाउंट पर ही दरभंगा पुलिस ने जवाब दिया कि संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है और विधि सम्मत कार्रवाई के लिये झंडा को उतरवा दिया गया है। वहीं इस मामले में नामजद चार लोगों सहित 100 अज्ञात के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज करते हुए विहिप नेता मधुकर को गिरफ्तार किया गया था।