सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे बिहार के नए उपमुख्यमंत्री

पटना- एनडीए के समर्थित से नीतीश के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे.

विधानसभा में  सम्राट चौधरी भाजपा के नेता होंगे जबकि विजय सिन्हा को विधानसभा में उपनेता बनाया गया है. बता दें एनडीए के समर्थन से बनने वाली नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिंहा उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.

बिहार में राजनीतिक ड्रामा का पटाक्षेप हो गया है. बिहार में कुछ दिनों से जो राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे वह क्लाइमेक्स पर पहुंच गया है,  मुख्यमंत्री नीतीश राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को महागठबंधन समर्थित सरकार के समर्थन से बने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

राजभवन से इस्तीफा देकर बाहर निकले नीतीश कुमार ने रविवार को राजद और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर बड़ा हमला बोला है.  उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार जिन लोगों के साथ सरकार बनाई उनमें काम के क्रेडिट लेने की होड़ थी. हमने अपनी पार्टी की राय मानकर इस्तीफा दिया है. साथ ही महागठबंधन सरकार को खत्म कर दिया गया है. अब हम महागठबंधन से अलग हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इधर आकर महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. इसलिए हमने अब इनसे अलग होने का निर्णय लिया है.