पटना के राजीवनगर में बदमाशों ने की गोलीबारी, पुलिस ने कहा – नहीं मिला कोई साक्ष्य
PATNA : रविवार को दोपहर दो बजे के करीब डायल 112 कन्ट्रोल से सूचना मिली की राजीव नगर अर्न्तगत चन्द्र बिहार कालोनी रोड नं. 8 एवं नेपालीनगर 90 फीट में कुछ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हवाई फायरिंग किया गया है।
उक्त सूचना पर त्वरित करवाई हेतु दल बल के साथ चन्द्र बिहार कॉलोनी रोड नं. 8 एवं नेपालीनगर 90 फीट बारी-बारी पहुँच कर सूचना का सत्यापन एवं जाँच किया, घटना स्थल पर किसी तरह का खोखा नहीं मिला।
उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति के द्वारा शिकायत नहीं किया गया है। घटना में संलिप्त अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रीम कारवाई की जा रही है।
बता दें कि आज थाना क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें चंद्र विहार कॉलोनी रोड नंबर 8 में गोलीबारी की बात सामने आई थी, वहीं दूसरी तरफ नेपाली नगर 90 फीट रोड के एक किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी।
REPORT - ANIL KUMAR