UP NEWS: यूपी में पहली बार भाजपा बनाएगी व्हाट्सएप प्रमुख

UP NEWS: सोशल मीडिया के प्रति बढ़ता हुआ क्रेज़ और बदलते सियासी माहौल में बीजेपी भी अब बड़ा बदलाव करने जा रही है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हर बूथ पर एक व्हाट्सएप प्रमुख भी बनाएगी। पार्टी का मानना है कि सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी, संगठन और पार्टी की कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का सबसे आसान जरिया व्हाट्सएप है, लिहाजा पार्टी ने बूथ लेवल पर व्हाट्सएप प्रमुख बनाने का बड़ा फैसला किया है।
बीजेपी नेताओं की माने तो सोशल मीडिया पर महिलाओं और युवतियों को जोड़ने पर खास ध्यान देने जा रही है। पार्टी का मनना है कि महिलाओं को ज्यादा महत्व देना चाहिए। बदलते माहौल व राजनीति के चलते पार्टी नये पद बना रही है। राज्य में ऐसे पदों की संख्या 4.86 लाख से अधिक होगी। पार्टी का मकसद ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पद देने के साथ पोलिंग बूथ और सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बनाना है। पार्टी मानती है कि लोकतंत्र में फाइनल लड़ाई का केन्द्र बूथ है। एक्टिव बूथ अध्यक्ष और एक्टिव बूथ समिति से ही ताकत हांसिल कर सकती है।
प्रदेश में सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ने करीब ढ़ाई करोड़ सदस्य बनाए है। जबकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 3.62 करोड़ मत मिले थे। 2019 के 50 प्रतिशत की जगह 2024 में 41.37 प्रतिशत मत ही मिले थे। मतों में लगभग 8.5 प्रतिशत की कमी को पूरा करने के लिए पार्टी राज्य में संगठन को नया ढ़ाचा बना रही है। 2024 के संकेतों को समझते हुए पार्टी युवाओं, पिछड़ों, दलितों व महिलाओं को महत्व देने की तैयारी में है। पार्टी की ताकत संगठन रहा है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता और सक्रिय सदस्यता के बाद अब हम संगठन चुनाव की ओर बढ़ रहे है। बूथ समितियों के गठन का कार्य चल रहा है। बूथ अध्यक्ष का सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है, और मंडल समिति के सभी सदस्यों का भी सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। हमें ऐसे लोगों को भी सक्रिय सदस्य बनाकर संगठन में सक्रिय करना है। जो, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी है। उन्होंने कहा कि बूथ समिति के गठन में एक बूथ अध्यक्ष के साथ 11 सदस्य भी बनाये जायेंगे और उन 11 सदस्यों में से 01 सचिव, 1 व्हाट्सएप प्रमुख, 01 मन की बात कार्यक्रम का प्रमुख तथा 01 लाथार्थी प्रमुख भी बनाया जाएगा। बूथ समितियों के गठन का कार्य 05 दिसम्बर तक पूर्ण करना है। 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच रहना चाहिए और जिलाध्यक्ष की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उप्र में पोलिंग बूथों की संख्या 162012 है। पार्टी हर पोलिंग बूथ पर व्हाट्सएप प्रमुख, मन की बात कार्यक्रम प्रमुख तथा लाभार्थी प्रमुख बनाएगी। इस तरह 1.62 लाख व्हाट्सएप प्रमुख, 1.62 लाख मन की बात प्रमुख व 1.62 लाख लाभार्थी प्रमुख बनेगें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक सदस्यों मंे से लगभग 90 फीसदी सदस्यों का डाटा भी फीड किया जा चुका है। संविधान में आरक्षण की व्यवस्था के अनुरूप ही संगठन का गठन कर रहे हैं। पहले चरण में बूथ गठन की प्रक्रिया के बाद अब दूसरे चरण में मंडल गठन और जिलें के गठन का शुरू होगा, एक्टिव बूथ अध्यक्ष और एक्टिव बूथ समिति के गठन के साथ ही मंडल स्तर पर संगठनात्मक गठन के प्रक्रिया की ओर भी आगे बढ़ना है।