Accident news :खाईमें गिरने से चार लोगों की मौत और बीस जख्मी, में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा

Accident news:खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और बीस जख्मी, में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा

खाई:में गिरने से चार लोगों की मौत औ- फोटो : Social media

उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। मुनि की रेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई (गदेरे) में जा गिरी। सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस भयानक हादसे में चार मुसाफिरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस (संख्या UK09PA9779) श्रद्धालुओं और यात्रियों को लेकर हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही थी।

टक्कर और ऊंचाई से गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए। मंगलवार सुबह डायल 112 के जरिए पुलिस को गूलर के समीप बस के खाई में गिरने की इत्तला मिली। खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और तत्काल मुनि की रेती थाने के साथ-साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

हादसे की गंभीरता और खाई की गहराई को देखते हुए मौके पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी फौरन तलब किया गया। एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के जवानों के साथ मिलकर खाई में उतरकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्गम रास्ता होने के बावजूद जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस के मलबे में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

राहत एवं बचाव दल ने सभी 20 जख्मी यात्रियों को खाई से ऊपर लाकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौके पर बचाव अभियान जारी है और पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि सुबह के वक्त यह हादसा किन वजहों से पेश आया।