Bihar crime:खाकी हुई शर्मसार, रिश्वत मांगने ,रात में महिला को थाने बुलाने, गंदा काम,छी... छी...

Bihar crime:खाकी हुई शर्मसार, रिश्वत मांगने ,रात में महिला क
खाकी हुई शर्मसार- फोटो : Ai

Bihar  crime:चंपारण जिले के मोतिहारी से पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के सुगौली थाने में तैनात एक दरोगा और पीड़ित महिला के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में दरोगा द्वारा रिश्वत के तौर पर चार हजार रुपये लेने के बाद बाकी रकम के लिए दबाव बनाने और महिला को रात के वक्त थाने बुलाने की बात सामने आई है। ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है और सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर तीखी आलोचना हो रही है।

वायरल हो रहे इस ऑडियो में सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की एक पीड़ित महिला अपनी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए दरोगा से मदद की गुहार लगाती सुनाई दे रही है। आरोप है कि दो पड़ोसियों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में एक पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देते हुए दरोगा ने महिला से पैसों की मांग की। बातचीत के दौरान महिला यह कहती हुई सुनी जा रही है कि उसने पहले एक हजार रुपये और फिर दूसरी बार में तीन हजार रुपये यानी कुल चार हजार रुपये दे दिए हैं।

हालांकि, चार हजार रुपये लेने के बावजूद दरोगा का लालच कम नहीं हुआ। ऑडियो में दरोगा यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि इतने कम पैसों से काम नहीं चलेगा और पहले बीस हजार रुपये की रकम पूरी करनी होगी, तभी आगे की कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान दरोगा द्वारा पीड़ित महिला को रात के समय थाने बुलाने की बात भी कही जा रही है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। इस वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकी है।

दूसरी ओर, इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर सियासी और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी (डीएम) को एक लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से इस वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार