Police Arrested Robot: इतिहास में पहली बार! पुलिस ने रोबोट को किया गिरफ्तार, महिला के हंगामे के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Police Arrested Robot: तकनीक को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रोबोट को ‘गिरफ्तार’ कर लिया गया। यह घटना मकाऊ शहर की है, जहां सड़क पर उतारे गए एक रोबोट के व्यवहार से अफरा-तफरी मच गई

पुलिस ने रोबोट को किया गिरफ्तार!- फोटो : social media

Police Arrested Robot: विज्ञान ने जहां रोबोट को इंसान की मदद के लिए बनाया था, वहीं एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने रोबोट को गिरफ्तार कर लिया है। रोबोट पर महिला को परेशान करने का आरोप लगा है। रोबोट महिला के पास जाकर खड़ा हो गया अचानक महिला ने रोबोट को देखा तो डर गई और हंगामा करने लगी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और रोबोट को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हालांकि कुछ देर बाद रोबोट को पुलिस ने छोड़ दिया।  

पुलिस ने रोबोट को किया गिरफ्तार 

दरअसल, यह मामला Unitree G1 रोबोट से जुड़ा है, जिसे एक एजुकेशन सेंटर के प्रमोशन के लिए सड़कों पर चलाया जा रहा था। इस रोबोट में रास्ता पहचानने के लिए एडवांस सेंसर और कैमरे लगे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, रोबोट सड़क किनारे खड़ी एक 70 वर्षीय महिला के पास जाकर रुक गया। महिला उस समय अपने मोबाइल फोन में व्यस्त थीं। अचानक पास में रोबोट को देखकर वह घबरा गईं और उस पर चिल्लाने लगीं। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और रोबोट को अपने साथ ले गई। हालांकि, इस घटना में महिला को कोई चोट नहीं आई, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

क्यों रुका था रोबोट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोबोट अपने रास्ते में खड़ी महिला के हटने का इंतजार कर रहा था। जब महिला नहीं हटी, तो वह वहीं खड़ा रह गया। इसी वजह से महिला घबरा गईं और मामला बढ़ गया। वहीं पुलिस ने थोड़ी देर बाद रोबोट को छोड़ दिया और उसके मालिक को सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की हिदायत दी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग इसे मजाकिया बता रहे हैं, वहीं कई लोग सार्वजनिक जगहों पर रोबोट के इस्तेमाल और उससे जुड़े नियमों को लेकर चिंता जता रहे हैं। गौरतलब है कि चीन रोबोटिक्स के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां ट्रैफिक मैनेजमेंट समेत कई कामों में रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।