बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: 'बिहार में है नकारात्मक सरकार', सत्ता में बैठकर कर रही विपक्ष का काम, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Bihar Politics: 'बिहार में है नकारात्मक सरकार', सत्ता में बैठकर कर रही विपक्ष का काम, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरे चरण के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम यात्रा पर हैं। तेजस्वी बुधवार को बांका से कार्यकर्ता संवाद यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में नकारात्मक सरकार है। जो सत्ता में होने के बावजूद विपक्ष का काम कर रही है। दरअसल, कार्यकर्ता संवाद-2 की यात्रा बांका से शुरु हुई है। वहीं कल तेजस्वी जमुई जाएंगे।

बिहार की गद्दी पर नकारात्मक सरकार 

बांका में नीतीश सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में नाकारात्मक सरकार है। सत्ता में बैठ के विपक्ष का काम कर रही है, सत्ता में बैठकर विपक्ष को गाली दे रही है। अपने उपलब्धियों को नहीं गिना रही है। लगभग 10 महीना हो गया है, इस सरकार की 10 महीने में एक भी उपलब्धि नहीं है। सरकार कोई काम नहीं कर रही है। 

जो 17 साल में हुआ वो 19 साल में भी नहीं

वहीं तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि, जो महागठबंधन की सरकार ने 17 महीनों में किया, वो आज तक इन लोगों से 19 सालों में नहीं हुआ। चाहे पांच लाख सरकारी नौकरी हो, जातीय जनगणना हो, आरक्षण की सीमा को बढ़ाने को लेकर हो, चाहे 4 लाख नियोजित शिक्षक कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देना हो। विकास सेवा, टोला मित्र के आय को बढ़ाना हो, आईटी पॉलिसी, स्पोर्ट्स पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी हो लगातार हमारी 17 महीने की सरकार ने ये सभी काम किया।


प्रक्रियाधीन नौकरियों की अब तक नहीं हुई बहाली

तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमने लगभग साढ़े तीन लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन किया, वो अब तक नहीं हुआ। एनडीए सरकार बनने के 10 महीने बाद भी बहाली नहीं हुई। तो आप सरकार की मनसा जान सकते हैं, सत्ता में बस रहना है, अपनों को भोग लगाना है, बिहार में बेरोजगारी से, पलायन है, गरीबी है सरकार इसपर चर्चा नहीं करती है। कोई योजनाएं नहीं बनाती है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट  

Editor's Picks