Bihar News : घर में लगी आग से माँ बेटी की झुलस कर हुई मौत, पांच लाख की सम्पत्ति जलकर हुई राख

Bihar News : घर में आग लगने की वजह से माँ बेटी की झुलसने से मौत हो गयी. वहीँ मृतिका का पति गंभीर रूप से जल गया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है....पढ़िए आगे

Bihar News : घर में लगी आग से माँ बेटी की झुलस कर हुई मौत, प
आग से मौत - फोटो : ASHISH KUMAR

BETTIAH : जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई अगलगी की घटना में मां बेटी की झुलसने से मौत हो गयी। वहीँ दोनों को बचाने गए पिता भी झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल है। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डकही गांव की है। 

मृतकों की पहचान डकही गांव निवासी बद्री राम की पत्नी सुगांती देवी(38) और उनकी बेटी खुशबू कुमारी(15) के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान बद्री राम के रूप में हुई है। जख्मी बद्री राम के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि सोमवार की देर रात बद्री अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। इसी दौरान मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव से आग लग गया। जबतक बद्री कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें झुलस कर बद्री की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। जबकि बद्री गंभीर रूप घायल हो गए हैं। वहीं इस आग लगी के घटना में करीब पांच लाख का नुकसान भी हुआ है। 

NIHER

बताया जाता है कि बद्री गांव में ही खेती और सरगटिया पंचायत मे स्वच्छताग्रही का काम करते हैं। उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति का इलाज GMCH के बर्न वार्ड में चल रहा है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में आग लगने का प्रथम दृष्टि मवेशियों के लिए जलाए गए अलाव को बताया जा रहा है।

Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट