Bihar News : बेतिया में वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हुआ हमला, दो सगे भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : बेतिया में वाहन जांच के दौरान दो सगे भाईयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी. वहीँ करवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हुआ
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : ASHISH KUMAR

BETTIAH : बिहार में आये दिन पुलिस पर हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी घटनाओं में अबतक कई पुलिसकर्मी जख्मी हो चुके हैं। इसी कड़ी में पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज में वाहन जांच के दौरान पुलिस से हाथापाई हो गयी। वहीँ इस घटना में दो सगे भाई गिरफ्तार किये गए है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिकारपुर थाना के समीप वाहन जांच चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना हेलमेट लगाए दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। लेकिन दोनों युवक भागने लगे।

NIHER

इसी दौरान बाइक रोकते ही दोनों युवक उग्र हो गए और पुलिस से उलझ गए। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक पहुंच गई। गिरफ्तार दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे है। उनकी पहचान नगर के प्रकाश नगर निवासी अफरोज आलम और तंजुम आलम के रूप में हुई है।

Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट