बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS का तबादला, AK 47 से गोली चलवाने के विवाद वाले सीवान एसपी 'नपे'

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकर ने बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 5 जिलों के एसपी का तबादला किया है जबकि DIG स्तर के कई अधिकारी भी बदले गये हैं

Bihar IPS Officers Transferred
Bihar IPS Officers Transferred- फोटो : news4nation

Bihar IPS Transfer :  बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को 18 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं. उनकी नई तैनाती के आदेश जारी किए गये हैं. इस बदलाव में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जिलों में तैनात आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. कई अधिकारियों को खाली पदों पर तैनात किया गया है, जबकि कुछ अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.


इसके तहत सारण, रोहतास, भोजपुर, सिवान और नालंदा जैसे प्रमुख जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP/SSP) को बदला गया है। इसमें सीवान में AK 47 से गोली चलाने के विवाद में घिरे एसपी, भोजपुर में भरत तिवारी की मौत मामले में उठे विवाद, रोहतास में हुई हालिया घटना वाले ips शामिल हैं. 


बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का ट्रांसफर और नई पदस्थापना की है।