बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी परेशानी, कई ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव, देखिए लिस्ट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति जांच ले.

Bihar Train News
Bihar Train News- फोटो : news4nation

Bihar Train News : बिहार के रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर बिहार से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है। इनमें मुजफ्फरपुर से चलने वाली लोकप्रिय सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।


जानकारी के अनुसार, लखनऊ जंक्शन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से कॉन्कोर्स (Concourse) निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।


इन ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव

13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून और 7 जुलाई को गोंडा के बजाय मनकापुर तक ही संचालित होगी। 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस 17, 24 जून तथा 1 और 8 जुलाई को गोंडा के स्थान पर मनकापुर से चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन मनकापुर और गोंडा के बीच रद्द रहेगी। 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 जुलाई को मुजफ्फरपुर से चार घंटे विलंब (री-शिड्यूल) से रवाना होगी। 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 9 जुलाई को बरौनी से साढ़े तीन घंटे विलंब से चलाई जाएगी। 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 8 जुलाई को हावड़ा से साढ़े तीन घंटे विलंब से रवाना होगी। 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 9 जुलाई को नई दिल्ली से ढाई घंटे विलंब से चलेगी।


यात्रा से पहले स्थिति जांचने की सलाह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या रेलवे पूछताछ केंद्र से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


उत्तर बिहार के हजारों यात्रियों के लिए सप्तक्रांति, अवध एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनें प्रमुख यातायात साधन हैं। ऐसे में ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ने की संभावना है।