बिहार में गूगल स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर! सीएम सम्राट से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, दिया आमंत्रण

बिहार में सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने और राज्य को तकनीकी क्षेत्र में प्रमुख गन्तव्य बनाने की दिशा में बिहार सरकार की बड़ी पहल जारी है.

 Google delegation meets CM Samrat Choudhary
Google delegation meets CM Samrat Choudhary - फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को बिहार भवन, नई दिल्ली में गूगल इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।


मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जी०सी०सी०) नीति 2026 के अंतर्गत गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने हेतु आमंत्रित किया। दोनों पक्षों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए एक सुदृढ़ साझेदारी की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।


इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित थे l