'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के शुभारंभ में शामिल हुए सीएम नीतीश, पीएम मोदी ने की शुरुआत

Nitish Kumar- फोटो : news4nation
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिला में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।