हाथ में लाठी, माथा पर बैंडेज... पप्पू यादव अजीब हाल में पहुंचे संसद, छात्रों को गोली मारने वाली सरकार में मिथिला पाग का अपमान

पप्पू यादव ने कहा कि इस सरकार में कब किसको गोली मार दी जाये नहीं पता. चारो तरह डर का माहौल है. ऐसे में छात्रों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए वे इस रूप में आए हैं.

Pappu Yadav
Pappu Yadav- फोटो : news4nation

Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव मंगलवार को अजीब हाल में संसद पहुंचे. उनके माथे पर बैंडेज लगा था और हाथ में बड़ी सी लाठी थी जिसके सहारे वे संसद में प्रवेश कर रहे थे. पप्पू यादव को जिस किसी ने भी इस हाल में देखा वह हैरान रह गया कि आखिर उन्हें इतनी गंभीर चोट आई कैसे? यहाँ तक कि संसद परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी पप्पू यादव की इस हालत को देखकर कुछ पल समझ नहीं आया कि माजरा क्या है. बाद में पता चला कि पप्पू यादव किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए हैं बल्कि यह उनका विरोध प्रदर्शन है जो बिहार में छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गोली चलाने के विरोध में है. दरअसल, नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार के सीवान में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर AK 47 से गोलियां चलाई गई थी. इसी का पप्पू यादव ने विरोध किया. 


उन्होंने कहा कि इस सरकार में कब किसको गोली मार दी जाये नहीं पता. चारो तरह डर का माहौल है. ऐसे में छात्रों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए वे इस रूप में आए हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार में शामिल लोग पूरी तरह से अनैतिक हो गये हैं. जिस धर्मेद्र प्रधान की अक्षमता के कारण पेपर लीक हुआ. 26 छात्र आत्महत्या किए हैं. हजारों छात्रों को अवसाद से गुजरना पड़ा है और अंततः पूरे देश में प्रदर्शन के बाद धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है उन्हें भाजपा नायक की तरह पेश कर रही है. ऐसे आदमी का संसद परिसर में मिथिला पाग पहनाकर सम्मान किया गया जो मिथिला के गौरव पाग का अपमान है. 


संसद कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

वहीं संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को 'पैलेट गन के इस्तेमाल' के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।


संसद परिसर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी, संजना जाटव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से पैलेट गन के इस्तेमाल के मुद्दे पर सदन में जवाब देने की मांग की। वहीं, पंजाब में कथित पेपर लीक के विरोध में एनडीए के सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।


लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के लिए समय तय किया गया है और विपक्ष को उसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "सदन चलने दीजिए, बातचीत हो। गतिरोध पैदा मत करिए। हमारी भी बात सुनिए और अपनी बात भी रखिए।" हालांकि, विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।