सैंया को छोड़ 'दामाद' संग भागी महिला, अब 10 महीने बाद ही दामाद से भरा मन तो बहनोई के संग हुई फरार

दोनों फिलहाल बिहार के किसी जिले में होने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। बताया गया कि कुछ दिन पहले महिला ने अपने बच्चों से संपर्क भी किया था।

Woman elopes with son-in-law
Woman elopes with son-in-law- फोटो : news4nation

Woman elopes with son-in-law:  'जिसका मन डोले, उसका घर न होले', ये बातें उनके लिए कही जाती हैं जो किसी एक को पसंद को टिक ना पाएं. इसलिए ऐसे अस्थिर जीवन को जीने वाले के लिए कहा जाता है 'न घर की, न घाट की'. कुछ ऐसा ही मन डोलने वाला मामला एक महिला से जुड़ा है जिसने पहले पति को छोड़ अपने होने वाले दामाद के साथ फरार होकर सबको चौंका दिया. लेकिन डोलता मन वहां भी स्थिर नहीं रहा और अब उसने 'दामाद' को छोड़ अपने बहनोई के साथ भाग कर फिर से सुर्खियां पा ली है. 


बिहार के किसी जिले में छिपे होने वाली इस महिला ने सबसे पहले तब सुर्खियां पाई थी जब यूपी के अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था. अपने होने वाले दामाद के साथ करीब 10 महीने पहले फरार हुई महिला इस बार अपने बहनोई के साथ घर छोड़कर चली गई है।


जानकारी के अनुसार, दोनों फिलहाल बिहार के किसी जिले में होने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। बताया गया कि कुछ दिन पहले महिला ने अपने बच्चों से संपर्क भी किया था। अब वह अपने बहनोई के माध्यम से दोबारा बच्चों के पास लौटना चाहती है।


दरअसल, अप्रैल 2025 में यूपी की रहने वाली महिला ने अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार होकर सबको हैरान कर दिया था. बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ा और काउंसलिंग की. हालांकि दोनों एक साथ रहने को राजी थी जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया. सूत्रों की माने तो दामाद के साथ महिला बिहार के सीतामढ़ी में आकर रहने लगी. लेकिन राहुल के साथ ही उसका मन भर गया और अब वह अपने बहनोई के साथ फरार हो गई. 


राहुल  का आरोप है कि बहनोई महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.  तो 'जिसका मन डोले, उसका घर न होले' वाली बिहारी कहावत उस महिला पर चरितार्थ हो रही है. पहले पति का घर छूटा, फिर बेटी का घर तोड़ा और होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई और अब बहनोई के साथ फरार हो गई.