Bihar Weather: बिहार में तूफानी बारिश का अलर्ट,पटना से लेकर चंपारण-भागलपर तक बरसेंगे बादल, 24 जिलों को चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है।

Bihar Weather
बिहार में बारिश का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक 4 सितंबर को राज्य के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए इन इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचना बेहद जरूरी है।

बारिश का अलर्ट पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में जारी किया गया है।

बारिश और घने बादलों के चलते उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में तापमान नियंत्रित रहने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है।

प्रशासन और आम लोगों को वज्रपात तथा तेज हवा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।