Political accident - एक्टिंग से राजनीति में उतरे थलापति विजय की रैली में जुुटी भारी भी़ड़, दम घुटने 29 लोगों की मौत

Political accident - एक्टिंग से राजनीति में उतर थलापति विजय की पार्टी की रैली में दम घुटने से 29 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कई लोग बेहोश हो गए हैं।

 Political accident - एक्टिंग से राजनीति में उतरे थलापति विज

N4N Desk - एक्टिंग से तमिलनाडू की राजनीति में उतरे एक्टर थलापति विजय की पार्टी की नामक्कल में हो रही रैली में भगदड़ मच गई है। हादसे में 29 लोगों की हो गई है। मरनेवालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि कई  लोग बेहोश हो गए हैं और कुछ लोगों को चोटें भी आई है। हादसे के बाद थलापति विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा। इस घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया। स्टालिन कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

जानकारी के अनुसार थलापति विजय ने अपनी पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्ट्री कज़गम) प्रमुख और अभिनेता विजय ने नामक्कल में यह रैली आयोजित की थी। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

बताया जाता है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने के चलते विजय को अपना भाषण भी रोकना पड़ा।

इसके बाद अभिनेता विजय ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।
 
 हादसे पर सीएम ने जताई चिंता
 इस घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया। स्टालिन कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। 

स्टालिन ने आगे कहा कि उन्होंने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है। मंत्री अनबिल महेश को भी पास के तिरुचिरापल्ली से सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया था। मुख्यमंत्री ने जनता से चिकित्सा दलों और पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।