Air india - दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, टेक ऑफ के बाद रनवे पर लौटी वापस

Air india - एयर इंडिया की फ्लाइट एक बार फिर हादसे का शिकार होने से बच गई। विमान ने अभी टेकऑफ ही किया था कि उसमें गड़बड़ी सामने आ गई, जिसके बाद उसे वापस लैैंड कराया गया.

Air india - दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आ

Ahamadabad - अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना के बाद एक बार फिर एयर इंडिया की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बच  गई। नई दिल्ली से रांची जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान भरने के साथ  ही उसमें खराबी आ गई। जिसके बाद तत्काल  प्लेन को वापस रनवे पर लैंड कराया गया। इस दौरान यात्रियों में भी टेंशन का माहौल नजर आया। 

जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI-9695 दोपहर 4:25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था और रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शाम 6:20 बजे उतरने वाला था। तकनीकी कारणों की डिटेल अभी स्पष्ट नहीं है।

हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट में भी गड़बड़ी

इससे पहले आज ही एअर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI-315 में भी तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद वापस उसे हांगकांग लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:16 बजे हांगकांग से उड़ान भरी थी, लगभग एक घंटे के बाद फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर लौट आई।

बता दें, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में एक शख्स चमत्कारिक तरीके से सुरक्षित बच गया। घटना में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई।



.