BJP National President: आ गई डेट! भाजपा के नए अध्यक्ष का इस दिन होगा ऐलान, रेस में ये चार नाम आगे

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को कई महीनों से टाला जा रहा है।संभावना जताई जा रही है कि पार्टी कभी भी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

BJP National President
भाजपा के नए अध्यक्ष का इस दिन होगा ऐलान- फोटो : social Media

BJP National President:  भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को कई महीनों से टाला जा रहा है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के साथ शीर्ष नेतृत्व के तल्ख रिश्ते थे। हालांकि, बीते कुछ महीनों में दोनों तरफ से रिश्तों को सामान्य करने की कोशिशें तेज हुई हैं और अब संभावना जताई जा रही है कि पार्टी कभी भी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आरएसएस की जरूरत पर दिए गए बयान ने पार्टी और संघ के बीच खटास पैदा कर दी थी। सूत्रों के अनुसार, उस समय आरएसएस को यह बात नागवार गुजरी, जिसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में केवल 240 सीटों तक सीमित होने के रूप में भुगतना पड़ा।

अब, भाजपा और आरएसएस के बीच संबंध सामान्य होने के संकेत मिल रहे हैं। दोनों ही संगठन मिलकर जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। हालांकि आरएसएस कई बार साफ कर चुका है कि सरकार या भाजपा के कार्यों में उसका किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होता।

इस रेस में कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। सबसे प्रमुख नाम है शिवराज सिंह चौहान, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा, नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, तथा घर्मेंद्र प्रधान का नाम भी इस दौड़ में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक जानकारों  कहना है कि भाजपा अक्सर अपने फैसलों से राजनीतिक पंडितों को चौंकाती रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनता है, और क्या यह नाम पार्टी और संघ के बीच नजदीकी को और मजबूत करेगा।