Airindia plane crash - 10 मिनट की देरी बन गयी वरदान, एयर इंडिया के क्रैश प्लेन में देर से पहुंचने के कारण महिला यात्री नहीं कर पाई बोर्डिंग, बच गई जान
Airindia plane crash - एयरइंडिया की क्रैश फ्लाइट में एक महिला यात्री ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण जा नहीं पाई। जब हादसा हुआ तो महिला ने गणपति बप्पा को जीवन दान देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

N4N Desk - आम तौर पर ट्रैफिक जाम में फंसना किसी को पसंद नहीं है। वह भी तब जब आपको अपनी फ्लाइट पकड़नी हो। देर से पहुंचने के कारण फ्लाइट छूट जाए। गुरुवार को अहमदबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश में ऐसी ही एक महिला यात्री है, जो देर होने के कारण प्लेन में नहीं जा पाई, शुरुआत में प्लेन छुटने का उसे दुख हुआ, लेकिन कुछ समय बाद जब प्लेन के क्रैश होने की खबर मिली तो भगवान का शुक्रिया अदा करने लगी। महिला ने बताया कि किस्मत ने मुझे उस प्लेन में जाने से रोक दिया।
वरदान बना देरी
भूमि चौहान नाम की एक महिला के लिए अहमदाबाद का ट्रैफिक जाम वरदान बन गया। क्योंकि 10 मिनट की देरी की वजह से वो अपनी फ्लाइट पकड़ने में असफल रहीं और उनकी जान बच गई। भूमि चौहान भी गुरुवार (12 जून) दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में बोर्ड करना था, लेकिन ट्रैफिक में फंसने की वजह से वो 10 मिनट की देरी से सरदार बल्लभभाई एयरपोर्ट पहुंची थीं। इसके चलते उन्हें फ्लाइट में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली। भूमि ने बताया कि शुरूआत में प्लेन छुटने का अफसोस हुआ, लेकिन जब अब वो इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हैं। भूमि का कहना है कि मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया। भूमि एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं। वो अपने पति के साथ वहां रहती हैं। दो साल बाद छुट्टियां मनाने भूमि भारत आई थीं।
विमान हादसे की खबर सुनकर कांप गईं भूमि
गुजरात की भरुच की रहनेवाली भूमि ने कहा कि जब उनसे इस घटना के बारे में पता चला तो वो बुरी तरह से कांप गईं। उन्होंने कहा, "मैं 2 साल बाद यहां आई हूं। मेरा शरीर सचमुच कांप रहा है। मैं बात नहीं कर पा रही हूं। जो कुछ भी हुआ है, उसे सुनने के बाद अब मेरा दिमाग पूरी तरह से खाली हो गया है।"
हादसे में 265 लोगों की हुई मौत
बता दें कि एयर इंडिया की AI 171 ने बीते दिन दोपहर 1.38 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और महज 2 मिनट के अंदर हादसे का शिकार हो गई। प्लेन के टेक ऑफ करने के बाद 625 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था। अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और तेज आवाज के साथ नीचे की तरफ आता चला गया। दोपहर 1.40 बजे विमान क्रैश हुआ और इसमें जोरदार धमाका हुआ।
हादसे में अबतक 265 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। मृतकों में भारतीयों के अलावा ब्रिटिश, पुतर्गाली और कनाडाई नागरिक भी शामिल था।