Nitin nabin:नितिन नवीन होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 19 जनवरी को भरेंगे नामांकन, 20 को होगी घोषणा

Nitin nabin: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 20 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे, जबकि उनके नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी

Nitin Newin to Be BJP National President Unopposed Announcem
नितिन नवीन 19 जनवरी को भरेंगे नामांकन- फोटो : social Media

Nitin nabin: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 20 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे, जबकि उनके नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी। इस दौरान पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी, साथ ही वरिष्ठ नेता दिल्ली में उपस्थित रहेंगे। भाजपा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तीन सेट में होंगे। पहले सेट में 20 से अधिक निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर शामिल होंगे। दूसरे सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के हस्ताक्षर होंगे। तीसरे सेट में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे।

मंगलवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, सुनील बंसल, अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन के निर्विरोध चुने जाने की प्रक्रिया लगभग तय मानी जा रही है।

इस अवसर पर पार्टी की पूरी ताकत दिल्ली में एकत्र होगी, जिससे नेतृत्व परिवर्तन का संदेश मजबूती से दिया जाएगा। 20 जनवरी को औपचारिक घोषणा के बाद नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की नई यात्रा की बागडोर संभालेंगे।