ऑपरेशन सिंदूर के मास्टरमाइंड पराग जैन बने RAW के नए चीफ, अब भारत की खुफिया दुनिया में लहराएंगें परचम , दुश्मनों पर कहर बनकर टूटने वाला है भारत का खुफिया तंत्र!

'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ऐतिहासिक योजना को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले पराग जैन को देश की सबसे खुफिया और ताकतवर एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का नया मुखिया नियुक्त किया गया है।...

Parag Jain
दुश्मनों पर कहर बनकर टूटने वाला है भारत का खुफिया तंत्र!- फोटो : social Media

New RAW Director: भारत की खुफिया दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया है, जिससे देश में हलचल और दुश्मनों के खेमों में खौफ का माहौल है। 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ऐतिहासिक योजना को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले पराग जैन को देश की सबसे खुफिया और ताकतवर एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग  का नया मुखिया नियुक्त किया गया है।

पंजाब कैडर के 1989 बैच के एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी पराग जैन, 1 जुलाई से आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। वह मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसी सप्ताह मुहर लगाई है।

जैन वही अधिकारी हैं जिनकी सूक्ष्म रणनीति और खुफिया योजना के दम पर भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर  में स्थित आतंकवादियों के नौ शिविरों को सफलतापूर्वक तबाह किया था। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे खूंखार आतंकी संगठनों की कमर तोड़ने में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत उन्होंने जिस तरह से सटीक खुफिया जानकारी मुहैया करवाई, उसने भारत की सैन्य ताकत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

पूर्व में एविएशन रिसर्च सेंटर  के प्रमुख रह चुके जैन को जमीनी स्तर से जुटाई गई मानव खुफिया जानकारी और अत्याधुनिक तकनीक से प्राप्त जानकारी  को कुशलता से जोड़ने में महारत हासिल है।

रॉ के भीतर दो दशकों से भी अधिक का अनुभव रखने वाले पराग जैन अब दुश्मनों पर और भी सटीक और घातक वार करेंगे। खालिस्तानी साजिशों और सीमाओं पार से आने वाली हर धमकी पर अब जैन की पैनी नजर होगी। यह साफ संकेत है कि भारत अब पहले से कहीं अधिक अलर्ट, एक्टिव और आक्रामक होने जा रहा है। उनकी नियुक्ति से देश की सुरक्षा व्यवस्था में एक नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।