पोप फ्रांसिस के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- 'उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में मिले शांति'

पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल की सुबह वेटिकन में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनियाभर के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जानिए उनके जीवन, योगदान और वैश्विक प्रतिक्रियाएं।

 Pope Francis Death News
Pope Francis Death News- फोटो : social media

Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस का सोमवार (21 अप्रैल) की सुबह निधन हो गया। उनका निधन वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित उनके निवास स्थान पर हुआ।कार्डिनल केविन फेरेल, वेटिकन कैमरलेन्गो ने कहा, सोमवार सुबह 7:35 बजे, रोम के बिशप फ्रांसिस पिता के घर लौट गए। उनका पूरा जीवन प्रभु और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित था।' उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने हमें मूल्यों, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ जीना सिखाया, खासकर सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर पड़े लोगों के लिए।वह 88 वर्ष के थे और अपने 12 साल के पोप कार्यकाल में वह कई बीमारियों से पीड़ित रहे।

पोप फ्रांसिस की मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि परम पूज्य पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में दुनियाभर के कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं है। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।

मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं। मैं उनके समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले। 

Nsmch
Editor's Picks