भारत का उद्योग, किसान सब अमेरिका के हाथों पीएम मोदी ने बेच दिया ! राहुल गांधी ने लोकसभा में भारत-US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि भारत-US ट्रेड डील से अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi - फोटो : news4nation

Rahul Gandhi :  लोकसभा में बजट सत्र में एक लंबे इंतजार के बाद बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में अपनी बातें रखी. उन्होंने भारत-US ट्रेड डील का मुद्दा उठाया और कहा कि ट्रंप को हमसे बराबरी पर बात करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत पर अमरीकी टैरिफ एवरेज 3 परसेंट थे, अब यह 18 परसेंट हैं। उन्होंने कहा किवहीं  US पर टैरिफ 16 परसेंट से घटकर लगभग ज़ीरो हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि तेल कहां से खरीदना है, यह प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि US तय कर रहा है। अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। 

 भारत को बेच दिया

राहुल गांधी ने कहा- मैं कह रहा हूं कि आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। क्या आपको भारत को बेचने में शर्म नहीं आई? क्या आपको भारत को बेचने में कोई शर्म नहीं है? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री सामान्य परिस्थितियों में भारत को नहीं बेचते। आप जानते हैं उन्होंने भारत को क्यों बेचा? क्योंकि ट्रम्प उनका गला घोंट रहे हैं। उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है। हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं।


किसान की गंभीर स्थिति

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार, हमारे किसान गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, "आपने हजारों एकड़ अमेरिकी खेतों के लिए दरवाजा खोल दिया," और कहा कि यह शर्म की बात है। मक्का, सोयाबीन जैसे फसलों की खेती करने वाले किसान इससे बड़े स्तर पर प्रभावित होंगे. 


फाइनेंस ट्रेड को हथियार बना 

राहुल गांधी ने कहा कि फाइनेंस ट्रेड को हथियार बनाया जा रहा है। "आप खुद कहते हैं कि एनर्जी और ट्रेड को हथियार बनाया जा रहा है, लेकिन यह आपके साथ हो रहा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा, उन्होंने भारत को बेच दिया है।" गांधी ने कहा कि PM तब तक नहीं डरेंगे जब तक कोई रोक न हो, लेकिन US ने उन पर रोक लगा दी है।

 

टेक्सटाइल के क्षेत्र होगा बर्बाद 

उन्होंने कहा कि आज अमेरिका ने बांग्लादेश पर टेक्सटाइल के क्षेत्र में शून्य टैरिफ लगाया है, वहीं भारत में भारी भरकम टैरिफ लगा दिया है. इससे भारत का टेक्सटाइल उद्योग पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा. वहीं राहुल गांधी के भाषण के दौरान एपस्टीन फाइलें और अनिल अम्बानी, अडानी आदि का नाम लेने पर जमकर हंगामा हुआ.