Toll Tax - दो पहिया वाहनों पर लगेगा टोल टैक्स! नितिन गडकरी ने कर दिया सबकुछ क्लियर, जानें क्या कहा

New delhi - दो पहिया वाहनों पर टोल लगाने की खबरें मीडिया में चल रही है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार दो पहिया वाहनों को भी टोल टैक्स के दायरे में लाने का विचार कर रही है। जिसको लेकर अब खुद सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।
अपने एक्स हैंडल पर नितिन गडकरी ने दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबर दिखाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।
नितिन गडकरी ने कहा
कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।
हाल में सालाना फास्टैग रिचार्ज किया जारी
बता दें कुछ दिन पहले ही नितिन गडकरी ने फास्टैग को बार बार रिचार्ज करने की झंझट से मुक्ति दिलाते सालाना रिचार्ज की व्यवस्था की है। जिसमें एक साल के लिए 3000 हजार रुपए का रिचार्ज किया जाता है। जिसे 200 बार टोल नाकों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।