सनातन के खिलाफ बोलने वालों का कोई अस्तित्व नहीं, युवा चेतना ने किया आदिगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह का आयोजन

सनातन के खिलाफ बोलने वालों का कोई अस्तित्व नहीं, युवा चेतना

New Delhi - जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह,सांसद नीरज शेखर,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों ने आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि भी किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य हमारे आराध्य हैं,हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने हेतु संकल्पित हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर अवकाश घोषित किया और स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में डाक टिकट जारी किया हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन के खिलाफ बोलने वालों का कोई अस्तित्व नहीं है।

भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा आदिगुरु शंकराचार्य सनातन धर्म के सूर्य थे।श्री शेखावत ने कहा की अखंड भारत के नवनिर्माण में उन्होंने अद्भुत काम किया।श्री शेखावत ने कहा की हमारी सरकार भी आदिगुरु शंकराचार्य जी के विचारों के अनुरूप काम कर रही है।

Nsmch

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा की आदिगुरु शंकराचार्य ने देश को नई दिशा दिया और आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। श्री सिंह ने कहा की सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने कहा की भारत वर्ष आदिगुरु शंकराचार्य का सदैव ऋणी रहेगा।न्यायमूर्ति सिंह ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।

सांसद नीरज शेखर ने कहा आदिगुरु शंकराचार्य के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलकर किसी का प्रगति नहीं होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन धर्म का उद्घोष पूरी दुनिया में हो रहा है।

अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म के ख़िलाफ़ अभियान चलाया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सनातन धर्म का रक्षा किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवर्द्धन हेतु हमारा प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह,डा. विनोद डोगरा,डा. मारूफ चौधरी,रंजीत चौधरी,गोपाल झा,सुरेंद्र कुशवाहा,रोहित चौधरी,राजमल जैन,आदर्श पासवान आदि उपस्थित रहे।