Shibu Soren : शिबू सोरेन की बिगड़ी सेहत, विशेष विमान भेजे गए दिल्ली, बिहार को विभाजित करने के लिए चलाया था सबसे बड़ा आंदोलन

Shibu Soren :  शिबू सोरेन की बिगड़ी सेहत, विशेष विमान भेजे गए

Shibu Soren :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए एक विशेष विमान भेजा गया है। शिबू सोरेन को सांस लेने में परेशानी हो रही है, इसलिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि कुछ साल पहले शिबू सोरेन को सांस लेने में परेशानी के कारण रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं और उन्होंने यूपीए के पहले कार्यकाल में कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया था। हालांकि, चिरूडीह हत्याकांड में उनका नाम सामने आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। उनके पिता शोभराम सोरेन की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था।


बता दें कि शिबू सोरेन ने पहली बार 1977 में लोकसभा चुनाव लड़ा था मगर इस चुनाव में वो उम्मीद के अनुरूप जीत हासिल नहीं कर सके थे। इस लोक सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन 1980 में उन्हें सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने 1986, 1989, 1991, 1996 में चुनाव जीते। 2004 में वे दुमका से लोकसभा के लिए चुने गए। 


शिबू सोरेन झारखंड के सीएम भी रह चुके हैं। अब उनके बेटे हेमंत सोरेन राज्य के सीएम हैं।

Editor's Picks