पहले हाथ जोड़कर की प्रार्थना और फिर 17वीं मंजिल से कूदकर मशहूर कारोबारी ने दी जान, जानिए क्यों?

60 वर्षीय कारोबारी ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें कारोबारी इमारत से छलांग लगाने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए हैं.

First he prayed with folded hands and then businessman jumpe
पहले हाथ जोड़कर की प्रार्थना और फिर 17वीं मंजिल से कूदकर मशहूर कारोबारी ने दी जान- फोटो : news 4 nation

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय मशहूर कारोबारी सुनील सदारंगानी ने एक निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुनील सदारंगानी शहर की प्रसिद्ध 'मुलतानी बेकरी' के मालिक थे। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे छलांग लगाने से ठीक पहले इमारत की रेलिंग पर खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस दुखद घटना ने पूरे शहर के व्यापारिक जगत को स्तब्ध कर दिया है।

गार्ड को चकमा देकर दोबारा ऊपर पहुंचे कारोबारी

घटना विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर सुनील सदारंगानी सीढ़ियों के रास्ते 17वीं मंजिल पर पहुंचे थे। उन्हें रेलिंग पर खड़ा देख स्थानीय लोगों ने सुरक्षा गार्ड को सतर्क किया, जिसके बाद गार्ड उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लाया था। हालांकि, उन्होंने चाबी ऊपर छूट जाने का बहाना बनाया और दोबारा ऊपर चले गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने मौत की छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोग उन्हें देखते रह गए और इलाके में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या वे किसी आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह सामने आएगी।