Unique Wedding: शादी बनी इतिहास, दूल्हे ने दहेज नहीं, पूरे गांव को दे डाला 33 करोड़ का सेफ्टी गिफ्ट, इलाके में मच गया तहलका

Unique Wedding: एक ऐसी शादी हुई जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।...

Groom Shocks Village Gives 33 Cr Safety Gift No Dowry
शादी बनी इतिहास- फोटो : social Media

Unique Wedding: एक ऐसी शादी हुई जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।मराठवाड़ा के संभाजीनगर के पास एक छोटे से गांव में जब शहनाइयों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की खुशबू के बीच सात फेरे पूरे हुए, तो किसी को अंदाज़ा नहीं था कि असली सरप्राइज अभी बाकी है। दुल्हन तो घर की बहू बनकर विदा हुई, लेकिन दूल्हे ने पूरे गांव को ऐसा तोहफा दे डाला कि लोग दंग रह गए।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका के बहादरपुरा गांव में 20 मई को हुई इस शादी ने इतिहास रच दिया। दूल्हा सिद्धेश्वर पेठकर और उनके परिवार ने शादी को सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का जश्न बना दिया। दावत खत्म हुई, मेहमानों ने खाना खाया, लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब खुलासा हुआ कि दूल्हे ने पूरे गांव को 33 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस गिफ्ट दे दिया है। गांव के 3,465 लोगों को 1-1 लाख रुपये का ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिला है। यह फैसला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता, लेकिन हकीकत यही है। दूल्हे का कहना है कि गांव में सांप काटने, बिजली गिरने और खेती के दौरान हादसे आम बात हैं, और कई परिवार अचानक बेसहारा हो जाते हैं। इसी दर्द को समझकर यह अनोखा कदम उठाया गया।

करीब 4,500 मेहमानों वाली इस शादी में सिर्फ नाच-गाना नहीं हुआ, बल्कि सुरक्षा और संवेदना का पैगाम भी दिया गया। गांव के लोग इसे शगुन नहीं, जीवन सुरक्षा का आशीर्वाद बता रहे हैं। सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी मिसाल पहले कभी नहीं देखी गई।दूल्हे का साफ कहना है तालियां नहीं चाहिए, बस आशीर्वाद चाहिए। वहीं उनके परिवार का मानना है कि शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ करने का मौका भी है।अब यह शादी पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बनी हुई है जहां लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ विवाह नहीं, बल्कि एक इंसानियत का इन्कलाब है।