Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति को मौत के 3 दिन पहले ही हो गया था एहसास ! पोस्ट ने खोला राज

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति का एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को संजय कपूर ने मौत से 3 दिन पहले किया था जिसमें लिखा था कि,'धरती पर आपका समय सीमित है'।

संजय कपूर
संजय कपूर का पोस्ट वायरल - फोटो : social media

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी। जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वहीं संजय कपूर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। संजय कपूर ने यह पोस्ट दुनिया को अलविदा कहने से 3 दिन पहले किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि संजय कपूर को मौत का एहसास तीन दिन पहले ही हो गई थी। 

मौत से 3 दिन पहले हो गया था एहसास ! 

मौत से दिन पहले यानी 9 जून को संजय कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'धरती पर आपका समय सीमित है। "क्या होगा अगर" को दार्शनिकों पर छोड़ दें और इसके बजाय "क्यों नहीं" में डूब जाएं'। वहीं अब कुछ लोगों का कहना है कि संजय कपूर को मौत का एहसास हो गया था। बता दें कि इसके साथ ही संजय कपूर का एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में संजय कपूर ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया था।

मौत के कुछ घंटे पहले किया पोस्ट 

संजय कपूर ने लिखा था कि, "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।" संजय कपूर के निधन की पुष्टि लेखक और सोशल कमेंटेटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने पोस्ट कर गहरा शोक व्यक्त किया और संजय को विनम्र श्रद्धांजलि दी।  

करिश्मा कपूर के साथ रहा था रिश्ता

संजय कपूर की पहली शादी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से साल 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, कुछ ही वर्षों में दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया और साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। उनका तलाक 2016 में हुआ था। उस वक्त करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। 

प्रिया सचदेव से की दूसरी शादी 

यह मामला काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। दूसरी शादी प्रिया सचदेव से करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। दोनों साथ में खुशहाल जीवन बिता रहे थे। वहीं अब अचानक संजय कपूर के निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।