Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन, अहमदाबाद विमान क्रैश पर पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद दुनिया को कहा अलविदा

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पहले पति का निधन हो गया है। 53 वर्ष की उम्र में संजय कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि संजय ने अहमदाबाद विमान क्रैश को लेकर शाम में एक पोस्ट किया था वहीं कुछ ही घंटों के बाद उनकी..

Sanjay Kapoor passed away
Sanjay Kapoor passed away - फोटो : social media

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी। जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सूत्रों के अनुसार, संजय कपूर को पोलो खेल का बेहद शौक था और वह अक्सर इस खेल में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे। उनके अचानक हुए निधन से परिवार, दोस्त और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

निधन से पहले किया था ट्वीट

संजय कपूर की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी अब चर्चा में है। उन्होंने 12 जून शाम करीब 5 बजे एक्स पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने लिखा था कि,“अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।” संजय कपूर के निधन की पुष्टि लेखक और सोशल कमेंटेटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने पोस्ट कर गहरा शोक व्यक्त किया और संजय को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

करिश्मा कपूर के साथ रहा था रिश्ता

संजय कपूर की पहली शादी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से साल 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए  बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, कुछ ही वर्षों में दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया और साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। उनका तलाक 2016 में हुआ था। उस वक्त करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। 

प्रिया सचदेव से की दूसरी शादी 

यह मामला काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। दूसरी शादी प्रिया सचदेव से करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने मॉडल और उद्यमी प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। दोनों साथ में खुशहाल जीवन बिता रहे थे। वहीं अब अचानक संजय कपूर के निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।