Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, कुएं में गिरी कार, इलाके में मचा कोहराम
Road Accident: सड़क हादसे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सड़क हादसे में आए दिन कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। इसी बीच एक ओर दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। पूरा मामला नासिक के दिंडोरी तालुका का है। हादसे शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है।
9 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कुएं में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग दरगुडे परिवार के सदस्य थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे कुएं में गिर गई, जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई।
मृतकों में 6 बच्चे शामिल
इस हादसे में जान गंवाने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी है। मृतकों में सुनील दत्तु दरगुडे, उनकी पत्नी और बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। मृतकों की पहचान रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), अनिल दरगुडे (14) श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तु दरगुडे (32) के रुप में हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए शव
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को दिंडोरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।