Road accident - हाइवे पर तेज रफ्तार सेडान और पिकअप की भिड़ंत, हादसे में सात लोगों की मौत

N4n - बड़ी खबर महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई है। जहां तेज रफ्तार के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया है। हादसे की पुष्टि करते हुए पुणे ग्रामीण एसपी ने बताया कि यहां जेजुरी मोरगांव रोड पर एक तेज रफ्तार सेडान और पिकअप ट्रप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई और इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई।
अवैध प्रवासियों को लेकर जा रही गाड़ी भी हादसे का शिकार
वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 160 अवैध प्रवासियों को लेकर रायगढ़ से पुणे जा रहा पुलिस वाहन पलट गया। इसमें 19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए हैं। ये बांग्लादेशी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे थे और उन्हें पुणे एयरपोर्ट से डिपोर्ट किया जाना था।