Domestic Animals: घर में कुत्ता बिल्ली पालने का शौक पड़ेगा महंगा, जान लें यह नियम नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी...

Domestic Animals: घर में कुत्ता या बिल्ली पालने का शौक है तो आपको पहले यह नियम जानना होगा। क्योंकि अब घर में पालतू जानवर रखना आपको महंगा पड़ सकता है।

पालतू जानवर
पालतू जानवर रखना पड़ेगा महंगा - फोटो : social media

Domestic Animals: घर में अब पालतू जानवर पालना महंगा पड़ेगा। अगर आप घर में पालतू जानवर रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको लाइसेंस लेने होगा। अगर बिना लाइसेंस पालतू जानवरों को घर में रखते हैं तो आप पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, महानगर में पालतू कुत्ता और बिल्ली पालने वालों के लिए नगर निगम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब बिना लाइसेंस के पालतू जानवर पालना लोगों को भारी पड़ सकता है। मामला यूपी के अलीगढ़ का है। 

लाइसेंस लेना जरुरी 

नगर निगम ने अभियान चलाकर लोगों को पालतू पशुओं का पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। नगर निगम के अनुसार, पालतू जानवरों का पंजीकरण सालाना आधार पर वैध होता है। वर्ष 2024 में जिन लोगों ने पंजीकरण कराया था। उनका वैधता मार्च 2025 में समाप्त हो चुकी है। अप्रैल 2025 से अब तक सिर्फ 135 पशु प्रेमियों ने ही नए सिरे से पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले साल यह संख्या 3350 थी।

5 हजार का लगेगा जुर्माना 

नगर निगम ने जानकारी दी है कि बिना पंजीकरण के पालतू कुत्ता या बिल्ली पालने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जानवर को जब्त भी किया जा सकता है। नगर निगम की टीमें आने वाले 15 दिनों तक शहर की आवासीय कॉलोनियों, अपार्टमेंट्स और मोहल्लों में जाकर डॉग व कैट का लाइसेंस चेक करेंगी। जिन लोगों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके खिलाफ नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह हैं पंजीकरण शुल्क

विदेशी बड़ी नस्ल: ₹600

विदेशी छोटी नस्ल: ₹500

भारतीय नस्ल: ₹200

रजिस्ट्रेशन कैंप भी लगाएगा निगम

नगर निगम ने वेटरिनरी क्लीनिकों और डॉग शो आयोजकों से अपील की है कि वे अपने स्तर पर लोगों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। साथ ही निगम द्वारा शहर में विशेष कैंप लगाकर भी पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी 

पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी या आवेदन के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-

7500441344

18002747047

05712750250

1533